{"_id":"5d9b71318ebc3e01346cd46e","slug":"navratra-bahraich-news-lko485709073","type":"story","status":"publish","title_hn":"या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता के मंत्रों से गूंजे देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता के मंत्रों से गूंजे देवी मंदिर
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां के जयकारों से मंदिर और पंडाल गूंजते रहे। पूरे दिन मंदिरों में हवन-पूजन व कन्याओं को भोज कराने का दौर चला।
माहौल भक्तिमय रहा। ग्रामीण अंचलों में भी पूरे दिन माता रानी के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। शनिवार रात पूजा पंडालों में महाआरती हुई जिसमें भक्तों का तांता लगा रहा।
नवमी के अवसर पर सोमवार को मंदिरों और पंडालों में परंपरागत पूजन-अर्चन के लिए पूरे दिन श्रद्धालु उमड़ते रहे। भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
शहर के मरीमाता मंदिर, संहारणी मंदिर, काली मंदिर, मोहम्मदा समय माता मंदिर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हवनकुंड में आहुतियां दीं। इसके बाद मंदिरों और पंडालों में कन्याओं को भोज कराया गया। घरों में भी महिलाओं ने कन्याओं को भोज कराया।
शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में स्थित बाबा भोलेश्वरनाथ मंदिर में नवयुवक दुर्गापूजा समिति की ओर से रात में हुई महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में हवन-पूजन हुआ। मिंहीपुरवा में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित पंडालों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
कैसरगंज। शारदीय नवरात्र के अवसर पर तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अंतिम दिन विधिविधान से पूजा हुई। रात्रि जागरण में भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। कैसरगंज के ग्राम चिलवा अवस्थीपुरवा में जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा माता का जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देवी भजन पर लोग झूमते रहे।
कैसरगंज में पूजा पंडाल में शाम की आरती के समय आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आरती के साथ गगन भेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय है। कैसरगंज में स्थापित 39 प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा।