{"_id":"6a149401e2928bfe560676da","slug":"nautapa-heats-up-terai-like-furnace-orange-alert-in-bahraich-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150104-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नौतपा से भट्ठी जैसी तपी तराई, बहराइच में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नौतपा से भट्ठी जैसी तपी तराई, बहराइच में ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
बहराइच। भीषण गर्मी से जूझ रही तराई सोमवार को नौतपा की शुरुआत होते ही भट्ठी जैसी तप उठी। सुबह नौ बजे से ही सूरज के तीखे तेवरों ने पसीने छुड़ा दिए। दोपहर तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी डेढ़ डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तपिश को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को तपिश के बीच चली गर्म हवा के कारण शहर के घंटाघर, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, डिगिहा तिराहा और पीपल चौराहा इलाके में दोपहर के चार घंटे सन्नाटा पसरा रहा। शहर से गांव तक यही हालात रहे। महसी, कैसरगंज, फखरपुर, हुजूरपुर, पयागपुर, रिसिया, नवाबगंज और मिहींपुरवा इलाके में भी लोग गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एल. त्रिपाठी ने बताया कि अगले दो दिनों तक राहत के संकेत नहीं हैं। इसके बाद मामूली उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन लू चलने संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं
रिसिया। नगर में कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी प्याऊ की समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर अधिकांश तालाब सूख चुके हैं और ग्राम पंचायतों की ओर से उनमें पानी भराने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कस्बा निवासी सुधीश अग्रवाल, राजकुमार आदि ने प्याऊ की व्यवस्था करवाने व तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है।