फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   National Lok Adalat to be held on September 12.

Bahraich News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sun, 06 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on September 12.
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव विनोद कुमार यादव ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एनआई एक्ट की धारा 138, बैंक वसूली, टेलीफोन बिल, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक-पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, सर्विस और अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed