फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Tue, 24 Jan 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाॅल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लाभार्थियों को योजना स्वीकृति का प्रमाण पत्र सौंपा गया। कस्तूरबा सिरसिया व हरिहरपुररानी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम व सीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नेहा प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कृषि, बाल विकास, उद्योग, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का स्टॉल भी लगाया। इस दौरान यहां आने वाले लोगों को यह भी बताने का प्रयास किया गया कि उनके विभाग में क्या क्या योजनाएं आम लोगों के लिए संचालित है। और उसका कैसे लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी व सिरसिया के छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें थरू पारंपरिक नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया। इस मौके पर डीएम ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यूपी की स्थापना चार जनवरी 1950 को हुई थी। उस समय यह एक बड़े राज्य के रूप में था। उत्तरांचल अलग होने के पश्चात इसका स्वरूप छोटा हुआ है। लेकिन आज भी यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो इन प्रतिभाओं को निखार कर सामने लाने की। सभी विभागों में बहुत योजनाएं चल रही है। इसका लाभ लोग लें। तभी जिले का विकास संभव है। इस मौके पर डीएम व सीडीओ अनुभव सिंह ने सभी टालो का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां भी दिया। इस मौके पर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव सहित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

*****************************
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने रात में उसके घर में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला के शिकायती पत्र को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने खावाकला निवासी दुखीराम को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

*****************************
महसूस हुए भूकंप के झटके
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को करीब 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों व कार्यालयों से बाहर आ गए। झटके काफी धीमे होने के कारण लोग एक दूसरे से इस पर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed