फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Muslim society organized a procession against the incident of Nankana Sahib

ननकाना साहिब की घटना के खिलाफ मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस

Mon, 06 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Muslim society organized a procession against the incident of Nankana Sahib
बहराइच नगर में सोमवार को ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में शांति मार्च निकालते तालीमी सोसाईटी के - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हुई घटना के खिलाफ सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगाें ने जुलूस निकाला। तालीमी सोसाइटी की अगुवाई में निकाला गया जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां मुस्लिम समाज के लोगाें ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तालीमी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आलम सरहदी की अगुवाई में नाजिरपुरा मोहल्ले से निकाला गया जुलूस नगर पालिका कचहरी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। अध्यक्ष की अगुवाई में जुलूस में शामिल सभी लोग ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में हाथ में तख्तियां व तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां सभा की गई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. आलम सरहदी ने कहा कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब में सांप्रदायिक विवाद के दौरान गुरुद्वारा की पवित्रता को भी हानि पहुंचाने की कोशिशें की गई हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर में हुई इस घटना से भारत का मुस्लिम समाज आहत हुआ है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती ने कहा कि भारत का मुस्लिम समाज सिख भाइयों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। सभासद अफसर हुसैन व मिर्जा शकील बेग ने कहा कि देश की अखंडता को कोई भी तोड़ नहीं पायेगा। सभा के बाद नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रधान मोहम्मद शरीक, जमील सभासद, जमीला फारूखी, रईस खान, हसीब सिद्दीकी, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed