{"_id":"699072c0cadd949b920bacef","slug":"mother-killed-by-tusker-elephant-in-bahraich-two-sons-seriously-injured-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हाथी ने हमला करके मां को मार डाला, दो बेटे गंभीर रूप से घायल; इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हाथी ने हमला करके मां को मार डाला, दो बेटे गंभीर रूप से घायल; इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे घर
Sat, 14 Feb 2026 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:34 PM IST
सार
बहराइच में टस्कर हाथी ने हमला करके मां को मार डाला। जबकि, दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों अस्पताल से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में घटना हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हाथी के हमले में घायल भाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बहराइच में शनिवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर टस्कर हाथी ने हमला करके महिला को मार डाला। जबकि, उसके दो बेटे घायल हो गए। यह लोग बाइक से निकल रहे थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के पारस पुरवा गांव निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी विक्रम निषाद अपने दो बेटों करन (17) और अर्जुन (15) के साथ बाइक से इलाज के लिए मिहींपुरवा के खालेपुरवा गांव गई थीं। दोपहर बाद करीब 3.00 बजे तीनों मिहीपुरवा-बिछिया हाईवे से होकर वापस घर लौट रहे थे। निशानगाड़ा और बिछिया के बीच सड़क पर अचानक एक टस्कर हाथी सामने आ गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने बाइक पर हमला कर दिया। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों के शोर मचाने पर हाथी मौके से हट गया। इसके बाद बिछिया निवासी गोले कुरैशी और आंबा गांव निवासी वारिश अली ने घायलों को सवारी बस से बिछिया स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।
विज्ञापन
क्लीनिक में डॉक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला के दोनों बेटों के हाथ व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।