{"_id":"68d844779c09d8a61a0bab4f","slug":"mother-and-son-held-hostage-and-robbed-in-risia-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137429-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रिसिया में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रिसिया में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट
Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
रिसिया में मकान में घुसकर लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला। -संवाद
बहराइच/रिसिया। जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर और रिसिया क्षेत्र में तीन घरों से लाखों की नकदी और जेवरात पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर सिर्फ औपचारिकता निभाती नजर आई।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के नव्वागढ़ी घसियारीपुरा निवासी राजकुमार पांडेय के घर बदमाश घुस गए। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 हजार की नकदी और दो लाख से ज्यादा के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
इसके दो घंटे बाद शाम चार बजे दरगाह के बक्शीपुरा मोहल्ले में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास बृजेंद्र कुमार गुप्ता के घर बाइक से पहुंचे दो बदमाश चाकू लहराते हुए अंदर घुसे। उस वक्त घर पर उनकी पत्नी और बेटा कृष्णा मौजूद थे। बदमाशों ने चाकू की नोक पर कृष्णा को पीटा और अलमारी से 1.60 लाख की नकदी व गहने लूट ले गए।
विज्ञापन
उधर, रिसिया क्षेत्र के शाहनवाजपुर साहेबपुरवा गांव में शुक्रवार रात आधा दर्जन बदमाश रामआशीष के घर में घुस आए। घर में सो रही बहू मनीषा और पोते को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर बक्से से करीब 50 हजार के गहने और छह हजार की नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। इंचार्ज उपनिरीक्षक हेमंत यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।