{"_id":"6ab9624d7addcae97e025dc7","slug":"miscreants-pelted-stones-at-the-adoption-unit-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157544-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दत्तक ग्रहण इकाई पर अराजकतत्वों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दत्तक ग्रहण इकाई पर अराजकतत्वों ने किया पथराव
विज्ञापन
बहराइच। गेंदघर मैदान स्थित राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण इकाई में शनिवार देर रात अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान इकाई में संरक्षित नवजात बालिका भी मौजूद थी। नवजात की सुरक्षा को देखते हुए वहां तैनात आया और अन्य स्टाफ उसे लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में पहुंचा और वहां शरण ली। घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव को दी गई।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद डायल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कार्यालय के आसपास मौजूद लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से भाग गए। घटना के बाद इकाई में तैनात कर्मचारियों में नवजातों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। गेंदघर मैदान में श्रम विभाग के कार्यालय भवन की पहली मंजिल पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण इकाई संचालित है। स्टाफ के अनुसार, इकाई के कमरों की कई खिड़कियों और दरवाजों में शीशे नहीं लगे हैं।
इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गेंदघर मैदान में बीएसए, डीआईओएस, समाज कल्याण विभाग समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। फिर भी यहां शाम से देर रात तक मैदान में नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यालय के पास कुछ नशेड़ी युवक मौजूद थे, जिन्होंने पत्थर फेंका था। दत्तक ग्रहण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।