फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Miscarriage of teenage rape victim, fear of accused jumping into the river

Bahraich News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का गर्भपात, आरोपी के नदी में कूदने की आशंका

Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Miscarriage of teenage rape victim, fear of accused jumping into the river
मिहींपुरवा(बहराइच)। सुजौली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी से गांव निवासी अधेड़ ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार की शाम किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां किशोरी का सात माह का गर्भ गिर गया व नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने इसकी जानकारी दी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नवजात को मोतीपुर थाना क्षेत्र के खपरा वन चौकी के पास जंगल में दफना दिया था। आरोपी के खिलाफ शिकायत करने पर एसडीएम संजय कुमार व पुलिस ने रविवार को नवजात के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, आरोपी के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गायघाट पर मिली है। इससे ग्रामीण उसके नदी में कूदने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने बताया कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। इसके चलते गांव निवासी रामसागर (57) ने सात माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। शुक्रवार की शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो मिहींपुरवा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे पीलिया व शरीर में खून की कमी होने की बात बताई। इस दौरान उसका गर्भपात हो गया और मृत नवजात पैदा हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। शनिवार को मृत नवजात को जंगल में दफनाकर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए सैंपल भी लिया गया
मृत नवजात बालिका है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर उसका डीएनए सैंपल भी लिया गया है। ताकि आरोपी के डीएनए सैंपल से मैच कराते हुए जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

बंद बता रहा आरोपी का मोबाइल
ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार की शाम से आरोपी घर से भाग गया था। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन गायघाट स्थित सरयू नदी की आई थी। इसके बाद से ही मोबाइल बंद बता रहा है। नदी में कूदकर जान देने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed