फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Melting increases due to rain in the Terai

तराई में बरसात होने से बढ़ी गलन

Thu, 16 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Melting increases due to rain in the Terai
बहराइच नगर में गुरुवार को बारिश व ठंड में जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कोहरा छाने और गलन बढ़ने के बाद दोपहर में धूप खिली थी। लोगों को अगले दिन मौसम साफ होने की उम्मीद थी, मगर रात से ही बारिश शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद गुरुवार की सुबह से ही बारिश होती रही, जो देर शाम तक जारी रही। बरसात होने से ठंड बढ़ गई, जिससे लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। मौसम में बदलाव से वैज्ञानिक गेहूं की फसल को फायदा पहुंचने और अन्य फसलों को भी लाभ होने की उम्मीद जता रहे हैं। अभी दो दिन बारिश और होने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को जिले का न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तराई के मौसम में बदलाव का दौर थमने का नाम नहीं लेे रहा है। मौसम में बदलाव के कारण उतार-चढ़ाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में धूप खिली थी। इसके बाद मौसम में सुधार की संभावना जगी थी, मगर बुधवार की रात करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान घरों से बाहर निकले लोगों को भीगने के लिए मजबूर होना पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही बारिश फिर से शुरू हो गई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी को देखते हुए लोग घरों से निकलने से परहेज करते रहे। पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से गलन बढ़ गई, जिससे लोग पूरे दिन कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। वहीं लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश होने से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तक और बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। बारिश बंद होने के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड व पाले से फसल को बचाने के लिए किसान सचेत रहें। उधर, बरसात के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्कूल बंद करने के आदेश
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बुधवार को बंद करने के आदेश जारी किए थे। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने गुरुवार को हो रही बरसात को देखते हुए शुक्रवार को भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इंटर कॉलेजों में संचालित होने वाली जूनियर कक्षाओं को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आलू व दलहनी फसलों में रोग की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा पहुंचेगा। मगर, दलहनी व तिलहनी फसल में मांहू रोग लगने की संभावना है। आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। इससे बचाव के इंतजाम अभी से किसान कर लें।

बरसात से घरों व दुकान में घुसा पानी
जरवल। जरवलरोड बाजार की सड़क ऊंची और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बाजार की दुकानों व घरों में बरसात का पानी घुस रहा है। हल्की बरसात से ही जलभराव के हालात पैदा हो जाते हैं। बुधवार रात से हो रही बरसात के कारण पानी घरों व दुकान में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। व्यापारी सुनिधि मिश्रा, मोनू मिश्रा आदि ने बताया कि नाली न होने से बाजार में पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। लोगों ने प्रशासन से नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed