{"_id":"68092fd78bfc6ae2ce0a3c05","slug":"md-course-started-in-bahraich-medical-college-bahraich-news-c-98-1-brp1009-129461-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई शुरू
Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में स्थित महाराजा सुहेलदेव स्वशासी मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कॉलेज का पहला एमबीबीएस बैच इस वर्ष सफलतापूर्वक पास आउट हो गया है। इसी के साथ ही कॉलेज को पोस्ट ग्रेजुएशन (एमडी) की 70 सीटों की मान्यता मिल गई है। इन पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए बैच की पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, एमडी की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर तो मिलेगा साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से दूर दराज से आने वाले रोगियों के इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श यहीं उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें दूसरे लखनऊ या अन्य दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
पहले बैच के 100 एमबीबीएस छात्रों का सफलतापूर्वक कोर्स पूरा होना मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्राचार्य ने कहा कि एमडी के लिए जो 70 छात्र चुने गए हैं, उन्होंने भी पढ़ाई शुरू कर दी है। इससे मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
हॉस्पिटल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में अब एमडी छात्र भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इससे मरीजों को अधिक कुशल और अनुभवी डॉक्टरों की टीम का लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि पीजी छात्रों की मौजूदगी से रिसर्च और जटिल बीमारियों के इलाज की दिशा में भी कॉलेज अब नए प्रयास कर सकेगा।
वर्जन:::
मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई शुरू होने को बहराइच जिले ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। एमडी की पढ़ाई शुरू होने से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तो मिलेंगी ही साथ ही इस उपलब्धियों के साथ अब यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश के प्रमुख संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है।
-प्रो. संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज