फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mask will be given to the roadways bus passangers

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा मॉस्क

Mon, 10 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
mask will be given to the roadways bus passangers
बहराइच। देर से ही सही पर रोडवेज प्रशासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए दैनिक यात्रियों की सुध ले ली है। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय में यह साफ आदेश दिया गया है कि रोडवेज की सभी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन खुद ही यात्रियों को मास्क मुहैया कराएगा। कीमत भी छह रुपये निर्धारित कर दी गई है। बहराइच बस अड्डा परिसर में डेस्क की स्थापना कर कार्य शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश को प्रबंध निदेशक परिवहन ने अमली जामा पहना दिया है। अब हर बस अड्डा जहां से रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है, वहां पर कोविड डेस्क की स्थापना की जाएगी। इस डेस्क पर यात्री का पूरा विवरण लिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को मास्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

नो प्रॉफिट नो लॉस की थ्योरी पर काम करते हुए शासन ने मास्क का मूल्य निर्धारित कर दिया है। सिर्फ छह रुपये में यह मास्क यात्रियों को मुहैया कराया जाएगा। बहराइच जिला रोडवेज प्रशासन के एआरएम मोहम्मद इरफान ने बताया कि तत्काल प्रभाव से यह योजना बस अड्डे पर लागू कर दी गई है। डेस्क की स्थापना करते हुए सोमवार को जितने भी यात्री रवाना हुए, सभी को मास्क देकर बस में बैठने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद इरफान ने कहा कि रोडवेज प्रशासन की ओर से बिना किसी लाभ के मास्क का वितरण न्यूनतम दर पर यात्रियों को किया जाएगा। यह मास्क कानपुर कार्यशाला में बनाए गए हैं। थ्री लेयर मास्क को पहनकर ही सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed