फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman's body found hanging

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के कोठारपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे। पिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मासाडीहा के मजरा कोठारपुरवा निवासी प्रकाश का विवाह चार वर्ष पूर्व गुड़िया (24) के साथ हुआ था। गुरुवार की रात गुड़िया का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। थाने में दी तहरीर में पिता राघवराम ने कहा कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। चौकी प्रभारी महसी गोविंद कुमार का कहना है कि गुड़िया के पिता ने पति प्रकाश, ससुर रामफेरन, सास और देवर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed