फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman murdered for not getting bike, body hanged

बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Mon, 23 Nov 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not getting bike, body hanged
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के जमुनहाकला गांव में एक विवाहिता की दहेज में बाइक व नगदी न मिलने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता के अनुसार उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकापुर गांव निवासी राधेश्याम ने अपनी बेटी राजुकुमारी का विवाह विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के जमुनहाकला गांव निवासी मनीराम के पुत्र साहेबदीन के साथ लगभग छह साल पहले किया था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक व 60 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को मारापीटा करते थे। कई बार पंचायत होने के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले से फिर से परेशान करने लगे। सोमवार को जानकारी मिली कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटी के ससुराल पहुंचने पर देखा कि वह फंदे से लटकती हुई थी। शरीर पर काफी चोट के निशान थे। ससुरालीजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए कहानी रच दी। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed