फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman jumping into Saryu river on her way to her parents' home

Bahraich News: मायके जा रही विवाहिता ने सरयू में लगाई छलांग

Fri, 26 Sep 2025 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 26 Sep 2025 03:23 AM IST
सार

बहराइच के चहलारीघाट पुल पर ससुराल में विवाद से परेशान विवाहिता शालू ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन महिला का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Married woman jumping into Saryu river on her way to her parents' home
चहलारीघाट ​स्थित सरयू नदी में महिला की तलाश करते एनडीआरएफ के जवान। -संवाद

विस्तार

बहराइच/भगवानपुर। ससुराल में चल रही कहासुनी से परेशान विवाहिता ने बुधवार देर शाम मायके जाते समय चहलारीघाट पुल पर बाइक रोकवाकर सरयू नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह बह गई। दूसरे दिन भी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने महिला की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



मिठौरा निवासी फौजदार की बेटी शालू (20) की शादी चार महीने पहले सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के कोडर में हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल में बात-बात पर कहासुनी होने लगी। परेशान शालू ने अपने घरवालों से संपर्क कर मायके आने की बात कही।
विज्ञापन




बुधवार शाम शालू को लेने उसके फुफेरे भाई ससुराल पहुंचे। देर शाम घर लौटते समय जब सभी चहलारीघाट पुल पर पहुंचे, तो शालू ने मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रोकने को कहा और बाइक से उतरकर पुल से नदी में कूद गई। परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन वह तेज धारा में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन नदी को खंगाला लेकिन पता नहीं चल सका। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह फिर खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed