फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies, father accuses of harassment

Bahraich News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, father accuses of harassment
बहराइच। ग्राम पंचायत मुंसारी निवासी निधि देवी (22) का शव शनिवार की सुबह फंंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र के शंकरपुर घिसनी निवासी सत्रोहन लाल अवस्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंंने अपनी बेटी निधि का विवाह दिसंबर 2024 में हरदी क्षेत्र के मुंसारी गांव निवासी ननकए मिश्र के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक, फ्रिज व डबल बेड की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। यही नहींं बेटी हम सभी से अपना दर्द न कह पाए, इसके लिए उसके मोबाइल से सिम भी निकाल लिया था। उन्होंंने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना के चलते बेटी की मौत हुई है। वहीं मृतका के जेठ रत्नेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतका निधि देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शनिवार की सुबह घर में कोई नहीं था, इस दौरान उसने घर में छत के छल्ले से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed