फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Markets shine on Raksha Bandhan

Bahraich News: रक्षाबंधन पर बाजारों में छाई रौनक

Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Markets shine on Raksha Bandhan
बहराइच। जिले में रक्षाबंधन पर्व का उल्लास बाजारों पर छाने लगा है। बहनों ने घरों में तैयारी भी शुरू कर दी है। रंग बिरंगी खूबसूरत राखियों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। राखियां खरीदने के लिए बाजार में बहनों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व 30 व 31 अगस्त को मनाने के कयास लगाए जा रहें हैं। बहनों ने पूरी उमंग के साथ तैयारी शुरू कर दी है। जिले में रक्षाबंधन का उल्लास बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जगह-जगह राखी की दुकानें सज चुकीं हैं। शहर में बिसाखाना, चौक बाजार, पीपल चौराहा, टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, चित्रशालारोड, बशीरगंज आदि स्थानों पर राखियां की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहनों ने भाई की कलाई पर रखी बांधने को लेकर पूरे उत्साह से राखियों की खरीदारी में जुटी दिखाई दी। शहर स्थित गिफ्ट की दुकानें भी पर्व के मौके पर गुलजार दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरीघाट के विकासखंड शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय भकुरहा शिक्षा क्षेत्र शिवपुर की छात्राओं ने देश की सरहदों पर तैनात वीर सपूतों को अपने हाथों से तैयार राखियां स्पीडपास्ट से भेजी।

एसएसबी मुख्यालय पर हुआ कार्यक्रम
रूपईडीहा/अगैया (बहराइच)। रूपईडीहा कस्बा स्थित एसएसबी 42वीं बटालियन व एकल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन डाॅ. उमाशंकर वैश्य ने रक्षाबंधन के पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एकल अभियान के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की देखरेख में संस्थान की सुनीतादेवी, रेखा देवी, पल्लवी मिश्रा, गुंजन, नीरज सिंह, नंदनी त्रिपाठी, रीना मिश्रा आदि ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर सैनिक भाइयों के दीर्घायु की कामना की।
तहसील नानपारा क्षेत्र के अगैया चौराहा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर मंगलवार को रक्षाबंघन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कमांडेंट शक्ति ने की।


पुलिसकर्मियों को बांधी राखीहुजूरपुर (बहराइच)। आरएसएस के विचार परिवार एकल विद्यालय रामपुर द्वारा थाना हुजूरपुर में रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के आचार्यों द्वारा एसओ समेत थाने के सभी उपनिरीक्षकों, सिपाहियों व महिला सिपाहियों को राखी बांधकर समाज व धर्म की रक्षा के लिए आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed