फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make arrangements in view of flood: DM

बाढ़ के मद्देनजर दुरुस्त करें व्यवस्थाएं: डीएम

Fri, 28 Jun 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements in view of flood: DM
बाढ़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बाढ़ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला बाढ़ को लेकर अति संवेदनशील है, इसलिए समय से पहले तैयारियां पूरी करें। उन्होंने संवेदनशील ग्राम, बाढ़ शरणालय व बाढ़ चौकियों की जानकारी लेते हुए सभी बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया। कहा, जिन तटबंध व स्पर की मरम्मत हो रही है उसे समय से पहले पूरा कराएं। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन कक्ष का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

डीएम ने बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए जुलाई में मॉकड्रिल कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ नंदलाल को गांवों में की सफाई, सीएमओ को स्वास्थ्य संबंधी तैयारी पूरी करने, सीवीओ को टीकाकरण कराने तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक व आपदा मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम संजय कुमार, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed