फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Make any cane payment up to 15

15 तक हर हाल में करें बकाया गन्ना भुगतान

Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Make any cane payment up to 15
नानपारा (बहराइच)। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बीती देर शाम श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की, जिसमें उन्होंने निर्देशित किया कि पिछला गन्ना बकाया भुगतान किसानों को 15 दिसंबर तक हर हाल में करें। साथ ही मिल में पेराई क्षमतानुसार की जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार देर शाम लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रावस्ती सहकारी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि मिल के गन्ना किसानों का जो बीते वर्ष का बकाया है, उसका भुगतान हर हाल में 15 दिसंबर तक कर दिया जाए। गन्ना मंत्री ने कहा कि मिल की अधिकतम बिक्री हेतु संघ मुख्यालय एवं चीनी मिल से तालमेल बनाते हुए संयुक्त प्रयास किया जाए। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग गन्ना किसानों को समय से किया जा सके। साथ ही मिल का संचालन क्षमता अनुसार सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक विमल कुमार ने भी सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed