फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Madrasa investigation intensified, land measurement done

Bahraich News: मदरसे की जांच तेज, भूमि की हुई पैमाइश

Sat, 27 Sep 2025 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 27 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Madrasa investigation intensified, land measurement done
पयागपुर में अवैध मदरसे की माप करती राजस्व टीम। -संवाद
पयागपुर। पटीहाट गांव में अवैध रूप से संचालित मदरसे के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम की ओर से गठित लेखपालों की टीम ने मदरसे की जमीन की पैमाइश की। संचालक जमीन के भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मदरसे के भवन निर्माण की जमीन की पैमाइश की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस भूमि पर इसका निर्माण हुआ है। इसके लिए राजस्व टीम, लोकनिर्माण विभाग, चकबंदी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जमीन के कागजात भी मदरसा संचालक नहीं दे पाए हैं।

वहीं मदरसे के संचालक का दावा है कि यह कोई मदरसा नहीं, बल्कि यहां अल्पसंख्यक बालिकाओं की कोचिंग संचालित हो रही है। जब कोचिंग के पंजीकरण और संचालन संबंधी जानकारी मांगी गई, तो संचालक जवाब देने से कतराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अब मदरसे के आर्थिक स्रोतों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन हर दृष्टिकोण से मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed