फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Madam, applied for animal husbandry, did not get loan from the bank.

Bahraich News: मैडम, पशुपालन के लिए किया था आवेदन, बैंक से नहीं मिला ऋण

Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Madam, applied for animal husbandry, did not get loan from the bank.
 बहराइच के विकास भवन में किसान दिवस पर गोष्ठी में किसानों को सम्मानित करतीं डीएम। 
बहराइच। मैडम सरकार की नेशनल लाइव स्टाॅक योजना से प्रेरित हूं और इसके तहत पशुपालन कर आय संवर्धन करना चाहता हूं। योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालन विभाग के माध्यम से ऋण के लिए बैंक में आवेदन किया लेकिन बैंक की ओर से ऋण की स्वीकृति नहीं दी गई और मेरा प्रयास बेकार हो गया। मैडम ऋण दिलवा दें। उक्त शिकायत विकास भवन सभागार में डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में पयागपुर के प्रगतिशील किसान हरीशरण सिंह उर्फ बब्बन सिंह ने की।
विज्ञापन


किसान दिवस में किसान परशुराम सिंह कुशवाहा ने विद्युत कनेक्शन व भकला गोपालपुर के किसान ओंकार नाथ पांडेय ने पेयजल योजना के तहत पानी टंकी बंद रहने की शिकायत की। भाकियू जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने धान खरीद केंद्रों पर सीसीटीवी लगवाने, विकास खंड पयागपुर में 130 बीजी नलकूप की नाली बनवाने, गन्ना भुगतान न होने आदि शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एलडीएम से कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन से संबंधित किसानों के ऋण संबंधी आवेदनों की जानकारी तलब की। साथ ही सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से किसान समस्या निस्तारित करने के लिए आदेशित किया। साथ ही एक सप्ताह में प्राप्त आवेदनों का निस्ताकरण कर जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी ने एफपीओ संतृप्तिकरण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि एफपीओ को विभिन्न प्रकार के लाइसेंस दे दिए गए हैं। एफपीओ पशु पालन व जैविक खेती से महिलाओं के समूहों में जोड़कर आय वृद्धि करें। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने सभी किसानों व एफपीओ निदेशक से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपेक्षा की। उन्होंने किसानो को सलाह दी कि अपनी फसल अवशेष को जलाएं नहीं बल्कि कम्पोस्ट खाद बनाकर अपने खेतों में डाले इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एनपीके, एसएसपी व यूरिया खाद उपलब्ध हैं। वहीं 50 हजार बोरी डीएपी जल्द जिले को मिलने वाली है। इस दौरान सीडीओ मुकेश चंद्र, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, अधिशाषी अभियंता विद्युत नानपारा रंजीत कुमार, सहायक एलडीएम बाबू लाल आदि मौजूद रहे।

पलक

पलक- फोटो : samvad

पलक

पलक- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed