{"_id":"683a03543a6de6461107aa68","slug":"lucknow-youth-arrested-in-nepal-with-five-lakh-rupees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131486-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच लाख रुपयों के साथ लखनऊ का युवक नेपाल में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच लाख रुपयों के साथ लखनऊ का युवक नेपाल में गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
नेपालगंज में रुपयों के साथ पकड़े गए आरोपी।
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज की जमुनहा चौकी पुलिस ने शुक्रवार को एक भारतीय व एक नेपाली महिला को भारी मात्रा में भारतीय रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए राजस्व अनुसंधान केंद्र कोहलपुर भेज दिया है।
नेपाल के बांके जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि नेपाल में अवैध रूप से भारतीय मुद्रा लाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर दबिश देकर कार सवार भारतीय युवक व नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया। जांच में उनकी कार से 500 रुपये की छह व 200 रुपये की 10 गड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ में रुपयों के संबंध में दोनों कुछ बता नहीं सके। पकड़े गए युवक की पहचान लखनऊ निवासी नीरज चौरसिया व महिला की पहचान नेपाल के दांग निवासी साइना के रूप में हुई है। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय कोहलपुर बांके को सुपुर्द कर दिया गया है।