फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lover caught at girlfriend's house, dies

Bahraich News: प्रेमिका के घर पकड़ा गया प्रेमी, मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lover caught at girlfriend's house, dies
बहराइच। कोतवाली देहात निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग उसी के गांव की एक युवती के साथ चल रहा था। शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने रंगे हाथ दबोच लिया। कुछ देर बाद प्रेमिका के घर पर ही प्रेेमी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत हेमरिया निवासी इकबाल खां(22) का उसी के गांव निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो अक्सर चुप-चुप कर मिला करते थे। शुक्रवार की रात प्रेमी ने प्रेमिका से मुलाकात की लेकिन इस दौरान प्रेमिका के पिता को भनक लग गई और वह भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने इकबाल की पिटाई की और उसे अपने घर पकड़ लगाया। कुछ देर बाद इकबाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के ही घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। कोतवाली शमशेर बहादुर सिंह, सीओ राजीव सिसौदिया के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल के परिजन भी पहुंचे थे प्रेमिका के घर
मृतक इकबाल के बड़े भाई सलीम व उसके मामा के बेटे हसीब खान ने बताया कि गांव में सर्कस चल रहा था। जिसे देखकर सभी लोग घर आ गए थे, लेकिन इकबाल नहीं आया था। 12 बजे के बाद जब उसे फोन किया गया तो फोन प्रेमिका के घर की महिला ने उठाया। सभी लोग उसके घर पहुंचे तो इकबाल हाथ-पैर बंधा बैठा मिला।
प्रेमिका के पिता ने निकाह की शर्त रखी। सभी ने उसके हाथ-पैर जोड़ कर मिन्नतें की और छोड़ने को कहा। आरोप है, प्रेमिका का पिता नहीं माना और उसने सुबह निकाह होने के बाद छोड़ने की बात कही और उन सभी को वापस कर दिया।
परिजनों के घर आने के कुछ देर बाद मिली मौत की सूचना
मृतक के भाई सलीम व हसीब ने बताया कि पिता के न मानने पर सभी लोग घर वापस आ गए और सुबह होने का इंतजार कर रहे थे ताकि पुलिस की मदद ली जा सके। आरोप है, कि घंटों मिन्नतें करने के बाद वह लोग सुबह लगभग तीन बजे अपने घर वापस आए थे। कुछ देर बाद उनके घर का एक लड़का आया और बोला की इकबाल की मौत हो गई।
प्रेमिका बोली-अब्बू ने पीटा था
प्रकरण को लेकर जब प्रेमिका से बात की गई तो उसने बताया कि उसके अब्बू ने दोनों को पकड़ लिया था इकबाल की पिटाई की। इकबाल की मौत को लेकर जब सवाल किया गया तो उसने बताया कि उसे नहीं पता इकबाल को किसने मारा।

मौके पर जांच की गई है। इकबाल के परिजनों ने तहरीर दी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शमशेर बहादुर सिंह, कोतवाल देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed