फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lord Rama broke the bow, Sita wore a garland

भगवान राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama broke the bow, Sita wore a garland
महसी के जैतापुर में आयोजित रामलीला में धनुष उठाने के बाद भगवान राम को वर माला डालतीं सीता। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। जैतापुर में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया। धनुष टूटते ही माता सीता ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस दौरान पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद वाणासुर वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

महसी तहसील के जैतापुर में आदर्श रामलीला कमेटी के स्थानीय कलाकारों की ओर से धनुष यज्ञ मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया किया, जिसमें कई राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे धनुष को हिला भी नहीं सके।
विज्ञापन

इस पर महाराज जनक ने कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली है। ये देश-देश के राजा गण मैं किसे कहूं बलिशाली है, मैंने तो यह सोच लिया पृथ्वी वीरों से खाली है। अंत में महामुनि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने धनुष को उठाया और धनुष टूट गया। इस पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम को माता सीता ने जयमाल डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्मण ने कहा कि रघुवंशय मां जंह-तह होई, तेहि समाज अस कहे न कोई। कही जनक अस अनुचित बानी, विद्यमान रघुकुल मन जानी। इस पर विश्वमित्र ने भगवान श्रीराम को धनुष तोड़ने पर आशीर्वाद दिया। कलाकार संजय गुप्ता ने रावण व बाबूलाल तिवारी ने वाणासुर की बेहतरीन भूमिका अदा दी।

कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। परशुराम-लक्ष्मण संवाद देखने के लिए क्षेत्र के तमाम लोग पहुंचे। इस मौके पर लोकनाथ शुक्ला, उत्तम कुमार पोरवाल, बंशीधर पोरवाल, गोपाल मिश्रा, कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed