फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Locust party arrived in the night, was driven away by water splashes

रात में पहुंचा टिड्डी दल, पानी की बौछार कर भगाया

Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Locust party arrived in the night, was driven away by water splashes
रिसिया में मंगलवार देर रात को पहुंचे टिड्डी दल को पानी की बौछार से भगाते अग्निशमन कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में टिड्डी दल का हमला जारी है। मंगलवार देर रात रिसिया विकास खंड में टिड्डी दल पहुंच गया। इसकी सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पहुंचे। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर टिड्डी दल को भगाया। वहीं, बुधवार को टिड्डी दल नानपारा, बलहा, रुपईडीहा, मिहींपुरवा होते हुए लखीमपुर बॉॅर्डर पहुंचा। यहां अधिकारियों व किसानों ने थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाया। हालांकि टिड्डी दल ने लगभग पांच प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले में टिड्डी दल पांच दिनों से दस्तक दे रहा है। किसी न किसी क्षेत्र में टिड्डी दल पहुंच जाता है। इससे किसानों के साथ अधिकारी भी परेशान हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे टिड्डी दल के रिसिया विकास खंड के जमुनहा गांव में पहुंचने की सूचना मिली। इस पर किसान पीपा व थाली बजाने लगे। सूचना पाकर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय की अगुवाई में कर्मचारी पहुंचे। फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंचा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के वाहन से पानी की बौछार कर पेड़ व फसलों पर बैठे टिड्डी दल को भगाया गया। अभियान रात ढाई बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार सुबह टिड्डी दल बलहा पहुंच गया। वहां से किसानों ने उन्हें थाली बजाते हुए शोर मचाकर भगाया। इसके बाद टिड्डी दल नानपारा के शंकरपुर चौराहा होते हुए लक्ष्मणपुर, बैरागी गांव, जमुनहा, लीलापारा, बेलवा पहुंच गया। किसानों ने गोला दगा कर व थाली बजाकर भगाया। रुपईडीहा क्षेत्र के गांवों में काफी संख्या में टिड्डी दल दोपहर बाद पहुंचा। यहां पर कृषि अधिकारियों के साथ किसानों ने टिड्डी दल को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टिड्डी दल मिहींपुरवा विकास खंड में पहुंचा। विकास खंड के गूढ़, पैरुआ, नैनिहा, भगड़िया, जालिमनगर होते हुए लखीमपुर की सीमा में चला गया। इस दौरान किसानों ने वाहन के हार्न, शोर करते हुए थाली बजाई व पीपा पीटा, जिससे टिड्डी दल खेतों में फसलों पर नहीं बैठ सका। टिड्डी दल के लखीमपुर की ओर जाने पर किसानों ने राहत की सांस ली। टिड्डी दल के क्षेत्रों में पहुंचने से लगभग पांच प्रतिशत किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
मुआवजे का होगा आकलन
टिड्डी दल के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन के बाद शासन के निर्देशानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed