फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Light rain occurred in Nanpara-Mihinpurwa and Sadar

Bahraich News: नानपारा-मिहींपुरवा व सदर में हुई हल्की बारिश

Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Light rain occurred in Nanpara-Mihinpurwa and Sadar
बहराइच में शुक्रवार की शाम को हुई बारिश में भीगते हुए जाते लोग। -संवाद
दिन भर जारी रही बादलों की आवाजाही, दोपहर में निकली कड़क धूप
विज्ञापन

अधिकतम तापमान बढ़कर पहुंचा 39, न्यूनतम रहा 29

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। तराई में पांच दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने दस्तक दी। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में निकली कड़क धूप के चलते पारे में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांंकि इस दौरान नानपारा, मिहींपुरवा व सदर तहसील क्षेत्र के कुछ इलाकों में आंशिक बारिश भी हुई। शु्क्रवार को उमस भी बढ़ी रही।


तराईवासियों को लगातार पांच दिनों तक भीषण तपिश से राहत देने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर में कड़क धूप ने दस्तक दी। जिसके चलते पांच दिनों से जारी राहत में रोकथाम लगी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। इस दौरान तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार को बृहस्पतिवार की अपेक्षा चार डिग्री बढ़कर तापमान 39 डिग्री बढ़ गया। जिससे तराई का मौसम एक बार फिर गर्म हो गया और दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि इस दौरान नानपारा, सदर व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कुछ इलाकों के हल्की बारिश भी हुई, लेकिन बावजूद इसके मौसम में खासा परिवर्तन नहीं हुआ। बीते कई दिनों से जारी गर्मी से राहत बढ़ गई और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। बताते चलें कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 35, इससे पूर्व बुधवार को 36 और इससे पूर्व तीन दिनों तक लगातार 39 डिग्री बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed