फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Life is disturbed due to heavy rain, localities become islands

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, टापू बने मोहल्ले

Thu, 06 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Life is disturbed due to heavy rain, localities become islands
बहराइच में बारिश में छाता लगाकर चौक बाजार में जलभराव के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में बीते 48 घंटे से हो रही झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आम लोगों पर कहर बन टूटी इस बरसात के कारण शहर के कई इलाके व मोहल्ले टापू बन गए। जलनिकासी न होने से इन इलाकों में हुए भारी जलभराव से गंदा बरसाती पानी लोगों के घरों तक में घुस गया। शहरी क्षेत्र में घसियारीपुरा, नौवागढ़ी हमजापुर आदि मोहल्ले में हुए भारी जलभराव से क्षेत्रवासियों को घरों में कैद हो कर रहना पड़ा। इस दौरान जलनिकासी के लिए लगाया गया नलकूप तक पानी में डूब गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव व बारिश के थपेड़ों से टूटकर गिरे भारी भरकम पेड़ों के कारण आवागमन भी बाधित रहने से दोहरी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में बीते दो दिनों में 106 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड हुई है। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के इस बदले मिजाज से राहत न मिलने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की भोर से ही शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी दिन भर जारी है। लगातार जारी भारी बरसात के कारण जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलभराव की विकट समस्या ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जलभराव की भीषण समस्या से जूझ रहे शहर के घसियारीपुरा, नौवागढ़ी, हमजापुरा, चांदमारी, सरस्वती नगर, बड़ीहाट, बैरहियापुरा, नाजिरपुरा, फायरस्टेशन के सामने के इलाकों में बारिश के पानी ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। कई इलाके पूरी तरह टापू में तब्दील नजर आए। इस दौरान नालियों का गंदा पानी घरों में घुस जाने से लोगों को दोहरी परेशानी उठानी पड़ी। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा जलनिकासी के लिए लगाए गए नलकूप भी कई जगहों पर जलभराव में डूबे नजर आए। सड़कों पर व्याप्त जलभराव व जगह जगह बारिश के कारण गिरे पेड़ों के कारण शहरी व ग्रामीण इलाकों के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन भी घंटों बाधित बना रहा।
विज्ञापन

शहर का मुख्य चौक बाजार, विसातखाना लाइन भी तेज बारिश के कारण हुए भारी जलभराव की चपेट में रहा। जलभराव से छुटकारा दिलवाने के लिए जुटे नगर पालिका के सफाई कर्मियों की कवायद भी कूड़ा कचरे के कारण चोक नालियों व नालों के कारण बेकार साबित दिखी। इसी कारण कैसरगंज, पयागपुर, नानपारा, महसी, मोतीपुर तहसील क्षेत्रों के कई गांवों में जलभराव की स्थित भी बनी रही। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया कि बीते 48 घंटे के दौरान जिले में 106 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसमें 40 मिमी. बारिश बुधवार व 66 मिमी. बरसात गुरुवार को दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बिगड़ा बने रहने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed