{"_id":"69371c8e402a71898b0c6ba4","slug":"leopards-kill-goats-in-bardiya-and-rampurwa-villages-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140939-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बर्दिया और रमपुरवा गांव में तेंदुए ने बकरियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बर्दिया और रमपुरवा गांव में तेंदुए ने बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के बर्दिया और रमपुरवा गांव में रविवार रात तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर बकरियों को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी के लिए थर्मोसेंसर कैमरे लगाए हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तेंदुए फिर आबादी क्षेत्रों में सक्रिय हो उठे हैं। रविवार रात कतर्नियाघाट रेंज के बर्दिया गांव में तेंदुआ ग्रामीण रामप्रसाद के अहाते में पहुंचा और बंधी हुई बकरी व दो मुर्गों का शिकार कर गया। सुबह घटना का पता लगने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
कतर्नियाघाट वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई थी। पदचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए बर्दिया गांव में थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
इधर, निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा फकीरपुरी गांव में भी तेंदुआ ने मोतीराम के अहाते में घुसकर बकरी को मार डाला। वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने दोनों गांवों के लोगों से अपील की है कि रात में अकेले बाहर न निकलें, बच्चों व पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।