फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard trapped in a cage in Sujauli Bazar Tola.

Bahraich News: सुजौली बाजार टोला में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Wed, 02 Sep 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage in Sujauli Bazar Tola.
सुजौली के बाजारटोला में वन विभाग द्वारा पिंजरे में कैद तेंदुआ। 
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत बाजार टोला में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुआ आबादी में घुसकर अब तक तीन पालतू मवेशियों का शिकार कर चुका था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुजौली के बाजार टोला में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत थी। तेंदुआ घरों के आसपास दिख रहा था। वह पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। इसके बाद गांव निवासी अब्दुल हमीद, रशीद, आरिफा, शकील, रफीक, कामता और बसंत समेत ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के दरोगा अनिल कुमार और रामनरेश ने मौके पर पिंजरा लगाया। तीसरे दिन मंगलवार को तेंदुआ बकरी का शिकार करने के प्रयास में पिंजरे में फंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजौली वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से बाजार टोला समेत आसपास के ग्रामीणों में राहत है।

चहलवा गांव में तेंदुए की दहशत, लगाया पिंजरा
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के चहलवा गांव में लगातार मवेशियों पर हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी और धरपकड़ के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों ने कई दिनों से गांव और आसपास तेंदुए की चहलकदमी की शिकायत वन विभाग से की थी। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के निर्देश पर वन रक्षक कौशल किशोर ने गांव निवासी साजिद के खेत में पिंजरा स्थापित किया। वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में निगरानी भी कर रही है। तेंदुए के सक्रिय होने की आशंका से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed