फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard trapped in a cage

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage
ककरहा रेंज के टेपराखैरी में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद तेंदुआ।    -स्रोत : विभाग
मिहींपुरवा (बहराइच)। ककरहा रेंज में 15 दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ बुधवार रात बकरी के लालच में वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। यह पहले एक किसान पर हमला कर चुका था। इसके पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में आबादी के आसपास पखवाड़े भर से एक तेंदुआ उत्पात मचा रहा था। उसने कई मवेशियों पर हमला किया। करीब 15 दिन पहले टेपरा खैरी गांव में मवेशियों को चारा खिला रहे किसान महेश यादव पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर कर दिया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों की मांग और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया और लगातार गश्त व निगरानी शुरू की। लगभग 12 दिन की निगरानी के बाद बुधवार रात बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में जा फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेंदुआ दो साल का, वजन 35 किलो

वन क्षेत्राधिकारी ककरहा डीपी कनौजिया ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र करीब दो वर्ष और वजन लगभग 35 किलो है। तेंदुए को वन रेंज कार्यालय लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार उसे जल्द ही जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, जिससे वह अपने प्राकृतिक वास में लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed