फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard sent to Zoo Lucknow

चिड़ियाघर लखनऊ भेजा गया तेंदुआ

Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Leopard sent to Zoo Lucknow
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के गोलहना में शनिवार रात पिंजड़े में कैद हुई मादा तेंदुआ लखनऊ चिड़ियाघर के लिए रवाना हो गई है। पशु चिकित्सक की अगुवाई में वनकर्मी तेंदुए को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक तेंदुआ लखनऊ चिड़ियाघर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

मुर्तिहा रेंज के गोलहना गांव में दो दिन पूर्व मादा तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गई थी। गांव में दूसरा तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ था। मादा तेंदुआ की उम्र अधिक होने के कारण उसे रेंज कार्यालय मुर्तिहा पर ही रखा गया था। प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि लखनऊ के उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई, जिसमें तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर भेजने का निर्देश मिला। इस पर विशेष वाहन से पशु चिकित्सक डॉ. सर्वेश राय, फारेस्टर इसरार की अगुवाई में वनकर्मी तेंदुए को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। देर रात तक तेंदुआ लखनऊ चिड़ियाघर पहुंच जाएगा। पशु चिकित्सक निरंतर तेंदुए के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। डीएफओ ने बताया कि सात वर्ष से अधिक उम्र का तेंदुआ होने के कारण उसे कतर्निया के जंगल में नहीं छोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed