फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard injured two girls

Bahraich News: तेंदुए ने दो बालिकाओं को किया घायल

Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured two girls
मिहींपुरवा/खैरीघाट (बहराइच)। तेंदुए ने एक बार फिर हमला कर दो बालिकाओं को घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमले से लोग दहशत में हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन टीम भ्रमण करती रही। पिंजरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा लोहरा किरन (7) शुक्रवार शाम घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गई थी। अचानक तेंदुए ने किरन पर हमला कर दिया। बालिका के चीखने की आवाज सुन परिजन बाहर दौड़े और शोर मचाना शुरू किया। जिस पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल में भाग गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना पर टीम के साथ पहुंचे वन दरोगा इसरार हुसैन ने आननफानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बालिका का कुशलक्षेम जाना और 5000 रुपये की सहायता राशि सौंपी। डीएफओ ने बताया कि गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने की थी पिंजरे की मांग
कारीकोट क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट देख कर ग्रामीणों ने निशानगाड़ा रेंज के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में गांव के आसपास बाघ देखे जाने का हवाला देकर पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिस पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया और शुक्रवार की रात तेंदुए ने हमला कर दिया।



खैरीघाट में दहशत बरकार

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकसाहार के आसपास तेंदुए की दहशत है। चौकसाहार का मजरा झुंडी निवासी रामप्रताप की बेटी रामबेटी (14), उपरिहनपुरवा निवासी पैरू के बेटे रोहित (11) को मौत के घाट उतार चुकी मादा तेंदुआ ने शनिवार सुबह अरनवा के मजरा नरायनपुरवा निवासी साधनी (10) पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पिता बलराम यादव ने बताया कि शनिवार सुबह साधनी परिवार के साथ धान काटने खेत गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हांका लगाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़ कर गन्ने के खेत में चला गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बालिका खतरे के बाहर है। इससे पहले भी तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो किशोरियों तेलियन पुरवा निवासी ममता व अनीसा पर हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए ने ग्राम पंचायत गैल ढकिया निवासी माता प्रसाद की बछिया को भी मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed