{"_id":"689e3c53522659837d078337","slug":"leopard-hunted-a-goat-grazing-grass-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135201-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने घास चर रही बकरी को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने घास चर रही बकरी को बनाया शिकार
Fri, 15 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर तेंदुए ने घर के सामने घास चर रही बकरी को शिकार बना लिया। इससे गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने गांव के निकट पिंजरा लगवाने की मांग की है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में एक बार फिर तेंदुए का उत्पात शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार दोपहर गांव निवासी साजिद के घर के सामने बंधी बकरी घास चर रही थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उसे दबोच लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। शोर मचाते हुए ग्रामीण तुरंत पीछे दौड़े और हांका लगाया, जिससे तेंदुआ बकरी को मारकर खेत में छोड़ दिया व जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन देर शाम तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।