फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard enters village, injures four villagers

गांव में घुसा तेंदुआ, चार ग्रामीणों को किया घायल

Tue, 04 Feb 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters village, injures four villagers
रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा गांव में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा आह्लाद गांव में मंगलवार की सुबह एक तेंदुआ कतर्नियाघाट जंगल से भटक कर पहुंच गया। इस दौरान तेंदुए ने खेत में काम कर रहे चार किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से गांव में कोहराम मच गया। हमले में चार लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीण उसे घेरने में जुट गए। इसी दौरान तेंदुआ गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने बाहर से कुंडी लगाकर उसे अंदर ही बंद कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद तेंदुए को वन विभाग के कर्मचारियों ने पिंजड़े में कैद कर लिया। घायल ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत रुपईडीहा रेंज के आह्लाद गांव के मजरा बबनपुरवा में सुबह करीब नौ बजे एक तेंदुआ आ गया। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के आह्लाद गांव के मजरा बबनपुरवा निवासी कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तेंदुए ने आबादी में पहुंचते ही गांव निवासी मिथिलेश (28) पुत्र काशीराम, राजू (35) पुत्र जोखन और निसार अली (30) पुत्र नान्हूं समेत चार लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हमले में चारो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए तेंदुए को घेरने का प्रयास किया। ग्रामीणों से घिरता देख तेंदुआ भागकर गांव निवासी मिथिलेश वर्मा के घर में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजे में कुंडी लगाकर बाहर से बंद कर दिया। गांव में तेंदुआ पहुंचने और उसके हमले की सूचना पाकर नानपारा, मोतीपुर समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, एसडीओ के अलावा मोतीपुर रेजंर आनंद आर्या, चकिया रेंज रामविशाल सिंह यादव, रुपईडीहा तथा नानपारा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा, जाल और खाबड़ के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई गई। घर के बाहर दरवाजे पर पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पिंजडे़ में कैद कर लिया गया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली। घायल ग्रामीणों को एंबुलेंस से तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।
तेंदुए ने छह घंटे छकाया
रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे ही तेंदुआ आ गया। तेंदुए के आने के बाद ग्रामीणों ने उसे घर में कैद कर दिया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसे पकड़ने में लगी रही, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे उसे पिंजड़े में कैद किया गया।
पांच साल का है मादा तेंदुआ
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि रुपईडीहा रेंज के बबनपुरवा गांव में पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क है। उसकी उम्र पांच वर्ष है। तेंदुआ मादा है। तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय झिंगहाघाट में कराया गया है।

चकिया रेंज कार्यालय में वापस भेजा
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को जिला मुख्यालय से परीक्षण के बाद चकिया रेंज कार्यालय वापस भेज दिया गया है। वन संरक्षक को पत्र भेजा गया है। उनका निर्देश मिलने के बाद तेंदुए को दूसरी जगह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed