फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard enters house compound, attacks goat.

Bahraich News: घर के अहाते में घुसा तेंदुआ, बकरी पर किया हमला

Wed, 29 Jul 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters house compound, attacks goat.
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म गांव में सोमवार देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया। उसने घर के पिछले हिस्से में स्थित अहाते में बंधी बकरी को शिकार बनाने का प्रयास किया। बकरी के छटपटाने पर घरवालों की नींद खुल गई। उन्होंने हांका लगाकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे तेंदुआ दीवार फांदकर उनके घर में घुसा था। तेंदुए ने बकरियों के अहाते में हमला किया। बकरी की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग खिड़की से बाहर देखने लगे। तेंदुए को देखकर सभी सकते में आ गए। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार फांदकर भाग गया। गांव के लोग भी हांका लगाते हुए दौड़े, पर तब तक तेंदुआ जा चुका था। परिजन रात भर जागते रहे और घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन

सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल बकरी का उपचार कराया। वनक्षेत्राधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने रात में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed