फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard devoured goat tied on roof, panic spread

Bahraich News: छत पर बंधी बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत

Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat tied on roof, panic spread
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में सोमवार रात तेंदुआ ग्राम पंचायत बड़खड़िया के आनंद नगर गांव निवासी कृपा शंकर गौंड की छत पर चढ़ गया। वहां उसने छत पर बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। उनके पास बकरी भी बंधी हुई थी। इस दौरान रात को तेंदुआ छत पर चढ़ गया और बकरी पर हमला कर दिया। आहट सुनकर सभी की नींद खुल गई। जब तक लोग शोर मचाते तब तक तेंदुआ बकरी को निवाला बना चुका था। हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भागा। घटना की सूचना सुबह वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed