फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard cubs came out of college

कॉलेज के पीछे निकले तेंदुए के शावक

Thu, 16 Jan 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard cubs came out of college
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज के मिहींपुरवा में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे बुधवार देर रात तेंदुए के शावक आ गए। तेंदुए के शावकों को ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक दो एकड़ के बाग में झाड़ झंखाड़ हैं, ऐसे में तेंदुए ने कहीं यहां बसेरा तो नहीं बना लिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज इलाके में मिहींपुरवा कस्बा स्थित है। मिहींपुरवा में सर्वोदय इंटर कॉलेज संचालित है। इस इंटर कॉलेज के पीछे बुधवार की रात करीब 10 बजे तेंदुए के दो शावक आ गए। कुछ देर तक रुकने के बाद शावक पुन: झाड़ियों में चले गए। मौके पर शावकों के पदचिन्ह बन गए। सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए पहुंचे तो तेंदुए के शावक देखकर दहशत में आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इंटर कॉलेज के पीछे 10 बीघा में स्वर्गीय सत्यनरायन का पुराना बाग स्थित है। लेकिन देखरेख के अभाव में बाग झाड़-झंखाड़ में तब्दील है। ऐसे में ग्रामीण तेंदुए के बाग में बसेरा बनाए जाने की आशंका जता रहे हैं। मिहींपुरवा के गुड्डू यादव, ज्ञानेंद्र मौर्या, अनूप वर्मा, पंकज जायसवाल आदि का कहना है कि हफ्ते में दूसरी बार तेंदुए की आमद हुई है, लेकिन मोतीपुर रेंज का कोई भी वनकर्मी मौके की जांच करने नहीं आया है। ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों को मौके पर भेजा
मोतीपुर रेंज के सर्वोदय इंटर कॉलेज के पीछे शावकों के आने की सूचना ग्रामीणों की ओर से दी गई है। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। तेंदुए और बाघ हमेशा जंगल व गन्ने के खेत में अपना निवास बनाते हैं। बाग में बसेरा बनाने की संभावना बिल्कुल नहीं है।
- जीपी सिंह, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed