{"_id":"6a1491bba12a9cd4df0fb506","slug":"land-worth-crores-freed-from-illegal-occupation-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-150105-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अवैध कब्जे से मुक्त कराई करोड़ों की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अवैध कब्जे से मुक्त कराई करोड़ों की जमीन
विज्ञापन
सजौली में हटाया जा रहा अतिक्रमण।
पयागपुर। नगर के वार्ड संख्या 5 और 13 में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के बाद सोमवार को प्रशासन ने मलबा हटाने का कार्य भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा कर लिया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व जब नगर पंचायत की टीम सचौली गांव में ढहाई गई कब्रिस्तान की चहारदीवारी का मलबा कब्जे में लेने पहुंची थी, तब स्थानीय ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया था। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करते हुए कार्य रुकवा दिया था।
ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सोमवार को प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। लेखपाल आदित्य मिश्र और कानूनगो मधुसूदन मिश्र के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से चारों ओर बिखरे चहारदीवारी के मलबे को समेटा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए उसे सुरक्षित रूप से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचाया। इस दौरान नगर पंचायत के सत्यपाल यादव, कौशल त्रिपाठी, कमल शुक्ल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।