फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tree falls on highway; five-kilometer-long traffic jam ensues.

Bahraich News: हाईवे पर गिरा पेड़, लगा पांच किमी लंबा जाम

Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on highway; five-kilometer-long traffic jam ensues.
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर झुकिया मोड़ के पास बुधवार दोपहर में पेड़ गिरने के बाद लगा जाम।
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर झुकिया मोड़ के पास बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज हवा और बारिश के दौरान विशाल अर्जुन का पेड़ अचानक हाईवे पर गिर गया। इससे दोनों ओर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। हालांकि, एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही घाघराघाट चौकी प्रभारी दिलीप सिंह, एसआई अवधेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग की टीम की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed