{"_id":"6aa1a6af4a42c926fc0220b8","slug":"shortage-of-beds-at-the-chc-patient-administered-iv-drip-while-lying-on-a-bench-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156500-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीएचसी में बेड की कमी, मरीज को बेंच पर लिटाकर चढ़ाई ड्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीएचसी में बेड की कमी, मरीज को बेंच पर लिटाकर चढ़ाई ड्रिप
विज्ञापन
सीएचसी शिवपुर में बेड के अभाव में बेंच पर लेटे मरीज को लगी ड्रिप।
खैरीघाट। बारिश के बाद मौसम में बदलाव से लोगों की सेहत पर असर दिख रहा है। बुखार, खांसी और दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सीएचसी शिवपुर की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अस्पताल में केवल तीन बिस्तर होने के कारण कई मरीजों को परेशानी हुई। कुछ मरीजों को फर्श पर बैठकर इलाज का इंतजार करना पड़ा। बेंच पर लिटाकर एक रोगी को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी।
भयापुरवा निवासी विवेक, ललई पुरवा निवासी बगैचा और शुक्लन पुरवा निवासी हिमांशु तेज बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। प्रतिदिन करीब 300 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी और दस्त की शिकायत वाले हैं। डॉ. विकास सिंह ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
मरीजों की नियमित जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बिस्तर और अन्य संसाधनों की कमी स्वीकार की। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।