फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapping of lover returning from court after giving statement

Bahraich News: न्यायालय से बयान देकर लौट रहे प्रेमी का अपहरण

Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of lover returning from court after giving statement
फखरपुर (बहराइच)। बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में बयान देकर लौट रहे प्रेमी अजय यादव का अपहरण कर लिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और छह घंटे के भीतर प्रेमी को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत यादवपुरी निवासी अजय यादव का शिवपुरा गांव निवासी पुष्पा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन पुष्पा के परिजनों ने उसकी शादी रामगांव क्षेत्र निवासी युवक के साथ कर दी थी। बावजूद इसके दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। इसी दौरान 17 मार्च को अजय यादव ने प्रेमिका पुष्पा के साथ भागकर बाराबंकी के एक मंदिर में शादी कर ली। जिसकी जानकारी होने के बाद से प्रेमिका के परिजन नाराज थे। बुधवार शाम अजय यादव प्रेमिका के साथ न्यायालय में बयान देने पहुंचा था। जहां से लौटते समय उसने प्रेमिका पुष्पा को दूसरे वाहन से भेजा और खुद ई रिक्शे से लौट रहा था। इस दौरान मरौचा के पास प्रेमिका के परिजनोंं ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
अजय के अपहरण की सूचना फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अजय को सकुशल बरामद करने के लिए फखरपुर, रानीपुर व देहात कोतवाली की पुलिस सक्रिय हुई। जिसके बाद देर रात पुलिस ने अजय को प्रेमिका के फूफा के घर रानीपुर क्षेत्र के सोदियाबाद से बरामद किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, सूर्यकांत चौबे, विकास मिश्रा, सोनू, विकास यादव, अपर्णा सिंह, चालक गोविंद प्रसाद चौधरी शामिल रहे। थाना प्रभारी फखरपुर मिथिलेश राय ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed