फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kavi Sammelan and Mushaira organized in Nazirpura

नाजिरपुरा में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kavi Sammelan and Mushaira organized in Nazirpura
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के कवियों व शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अतिथियों का कवियों ने सम्मान किया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के मोदी अतिथि भवन में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन रविवार को होना था। इसके लिए एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीओ के साथ थानाध्यक्ष ने अनुमति दे दी। विभिन्न प्रदेशों के कवि व शायर जिला मुख्यालय पहुंच गए, लेकिन अंतिम समय में भीड़ की अफवाह किसी ने फैला दी। जिस पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने मुशायरा व कवि सम्मेलन करने से मना कर दिया। इस पर कवियों ने शहर में ही मुशायरा व कवि सम्मेलन की बात कही। इस पर शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में स्थित एक हॉल में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन अंतरराष्ट्रीय जलवायु सेना व मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मोहम्मद रसीद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व शायर असर बहराइची ने की। कानपुर से आईं शायरा नूरी परवीन ने पढ़ा, कहां देखूं कहां पर मैं न देखूं, तेरी तस्वीर हर दीवार पर है। बिहार के छपरा से आए शायर अजीम इश्क ने पढ़ा, राह में जो शख्स सफर में होगा, उसका हर लम्हा मुसीबत के भंवर में होगा।
विज्ञापन

फैजाबाद से आए कवि सोमनाथ अनाड़ी ने पढ़ा, प्यार दिल में जगाकर छोड़ दिया, रेत का घर बनाकर तोड़ दिया। कवि गुलशन पाठक ने पढ़ा, तुम मेरे नजदीक आओ मैं गजल पढ़ता रहूं, धीरे-धीरे मुस्कुराओ मैं गजल पढ़ता रहूं। शायर नाजिम बहराइची ने पढ़ा, ख्वाब आंखों में जो सजा लेते, हम भी कुछ देर मुस्कुरा लेते। असर बहराइची ने पढ़ा, मुस्कुरा के फरेब खाया है, उसने तीर ए नजर चलाया है। इस मौके पर पर्यावरणविद रमेश चंद्र, तहसील अध्यक्ष एम रसीद, विनोद शर्मा, महामंत्री दिनेश चंद्र, वरुण शर्मा, एके जोशी, अमित पोरवाल, आदर्श पांडेय, विशाल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed