फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kalikh thrown at DIOS

डीआईओएस पर फेंकी कालिख

Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kalikh thrown at DIOS

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार केंद्रों का निर्धारण मनमाने तरीके से किया गया है। इससे कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। बुधवार सुबह डीआईओएस के रुपईडीहा स्थित परीक्षा केंद्रों पर जाने की जानकारी छात्रों व अभिभावकों को हुई तो सभी ने नई बस्ती के पास सड़क पर जाम कर डीआईओएस के वाहन को रोक लिया।

विज्ञापन


उन पर कालिख फेंक कर गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की। इसके कारण हाथापाई हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुरुआती दौर से ही डीआईओएस पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मनमानी का आरोप लग रहा था।
विज्ञापन


20 से 55 किलोमीटर की दूरी के विद्यालयों को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके कारण छात्र परेशान थे। अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र होने के कारण कई छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई। बुधवार सुबह प्रथम पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह परीक्षा केंद्रों को चेक करते हुए सुबह 9:20 बजे रुपईडीहा के आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। लगभग 9:45 बजे जब वह बहराइच लौट रहे थे तो नई बस्ती के निकट पहले से ही गुस्सा अभिभावक और छात्रों ने जाम लगाकर डीआईओएस के वाहन को रोक लिया। तभी किसी ने उन पर कालिख फेंक दिया।

डीआईओएस ने मौके से हटकर एसपी सालिकराम वर्मा को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष छोटक यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की गई है। तहरीर या उच्चाधिकारियों का दिशा निर्देश मिलने पर कार्रवाई होगी।

नहीं मिले एसडीएम
घटना के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सीधे एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव के कार्यालय पहुंचे। लेकिन एसडीएम कार्यालय में नहीं मिले। इस पर वह जिला मुख्यालय रवाना हो गए। एसडीएम ने बताया कि वे अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त थे। मामला संज्ञान में है, प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई करेंगे।


बाद में कॉल कीजिएगा
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह से घटना के मामले में उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की गई तो उन्होंने कहा कि सुबह से परेशान हूं, बाद में कॉल कीजिएगा। इस समय बात करने की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed