फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from an empty house

Bahraich News: सूने घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Dec 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from an empty house
बहराइच। विशेश्वरगंज थाने के बस अड्डा कंछर निवासी ग्रामीण के सूने घर से बीती आठ दिसंबर की दोपहर घर के पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरों के अलमारी में रखी लाखों की नकदी व जेवर उड़ा लिया। जब गृहस्वामी घर लौटा तो बिखरा सामान व गायब जेवर और नकदी देख होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बस अड्डा कंछर निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी, बताया आठ दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। पल्ले का दरवाजा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी, बेड में रखे चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी बाला, झाला, पायल, 52 चांदी के सिक्के, एक लाख 65 हजार नकदी समेत घर का अन्य सामान पार कर दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब वे वापस लौटे तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वहीं, कैसरगंज के मीरपुर निवासी लाडले ने बताया 30 नवंबर की रात उसने अपने नए घर कोनारी बंगला के बाहर 95 हजार कीमत की मछलियों से भरी पिकअप खड़ी कर दी थी। अगले दिन सुबह देखा तो घर के बाहर खड़ी गाड़ी गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed