{"_id":"57093fd24f1c1b5c28c811b6","slug":"jawan-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भिड़त में चार पीएसी जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की भिड़त में चार पीएसी जवान जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवानों को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा पीएसी का वाहन शनिवार को पुलिस लाइन गेट के सामने टीका एक्सप्रेस से टकरा गया। इसमें चार जवानों को चोट आई। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना में टीका एक्सप्रेस के चालक को भी चोट आई।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा से पीएसी के जवानों को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा पीएसी का वाहन शनिवार को जैसे ही पुलिस लाइन गेट स्थित भिनगा बहराइच फोरलेन पहुंचा तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा से भिनगा आ रही टीका एक्सप्रेस से टकरा गया।
विज्ञापन
इसमें पीएसी के जवान गयासुद्दीन अंसारी, हरेंद्र यादव, रामनेवास व अजुल हक अंसारी सहित टीका एक्सप्रेस के चालक को चोट आई। इस दौरान दोनों ही वाहन के सीसे टूट गए। सूचना पर पहुंची भिनगा कस्बा चौकी पुलिस ने टीका एक्सप्रेस को कब्जे में लेकर घायल जवानों सहित चालक को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां गयासुद्दीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामयतन वरुण बताते हैं कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक सहित घायल सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।