फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaundice symptoms in 10 out of 100 babies

Bahraich News: 100 बच्चों में 10 में पीलिया के लक्षण

Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jaundice symptoms in 10 out of 100 babies
बहराइच। तराई के मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण बच्चे विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पिछले आठ दिनों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 108 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बीमारी से 100 बच्चों में से 10 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिल रहे हैं।विभिन्न बीमारियों से पीड़ित सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में बृहस्पतिवार को दोपहर तक विभिन्न बीमारियों से पीड़ित चार बच्चों को भर्ती कराया गया। आठ दिनों में 108 बच्चे भर्ती हुए हैं। इनमें तेज बुखार, उल्टी-दस्त, निमोनिया, पीलिया आदि बीमारी से पीड़ित बच्चे शामिल हैं। पीआईसीयू में गंभीर बीमारी से पीडि़त सात बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों लगभग 200 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। हर 100 बच्चों में 10 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलते हैं। सीएमएस डॉ. ओपी चौधरी ने अभिभावकों को सलाह दिया कि बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए बेहतर साफ-सफाई रखें। उन्हें गंदगी में जाने से रोकें। दूषित खान-पान से ही बच्चे बीमारी की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed