{"_id":"6920c89b388d4f5d6f004f10","slug":"jarwal-block-shines-in-childrens-sports-competition-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-140014-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जरवल ब्लॉक का रहा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जरवल ब्लॉक का रहा जलवा
Sat, 22 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड में जनपद स्तरीय बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। -संवाद
जरवलरोड। जिले में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंडों के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। क्रीड़ा समारोह में होने वाली कई प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को जरवल ब्लॉक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन होने का खिताब जीता। इस समारोह में जरवल ब्लॉक का दबदबा रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि 400 मीटर (जूनियर बालक वर्ग) में श्याम कुमार प्राथमिक विद्यालय लालपुर जगदीशपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर (प्राथमिक बालिका वर्ग) में इसी विद्यालय की दिव्यांशी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं।
400 मीटर (जूनियर बालिका वर्ग) में सिद्धि सिंह संविलियन विद्यालय नरौड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। 50 मीटर (प्राथमिक बालिका वर्ग) दिव्यांशी सिंह प्राथमिक विद्यालय लालपुर जगदीशपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के श्याम कुमार लंबी कूद में प्रथम रहे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षक आसिफ अली, एआरपी विनय कुमार शुक्ला, विनय शर्मा, अश्विनी कैराती, अखिलेश कुमार मिश्र, आशीष निगम, नान्हू मौर्य, संतोष पाल, रोहिनी, ज्योति कुमार, उमाकांत, शैलेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सचिन चौधरी, अफसर अली, रामेंद्र मौर्य, पंकज त्रिपाठी, पंकज पाल, राकेश कुमार, राहुल देव एवं रामानंद गुप्ता ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी।