फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jal Nigam workers have not received salary for seven months, Holi may fade

बहराइच: सात माह से नहीं मिला जलनिगम कर्मियों को वेतन, फीकी हो सकती है होली

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam workers have not received salary for seven months, Holi may fade
बहराइच। जहां एक ओर सभी घरों में अभी से होली की तैयारियां शुरु हो गयी हैं, वहीं जलनिगम में कार्यरत कर्मियों को पर्व कैसे मनाया जाए इसकी चिंता सताने लगी है। जलनिगम में कार्यरत कर्मियों को बीते सात महीनों से वेतन नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों को घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं जलनिगम के पेंशनरों को भी बीते तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। पेंशनर भी होली से पहले पेंशन पाने की आस में रोजाना जलनिगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सभी कर्मचारियों को होली फीकी होने का डर सताने लगा है। होली में अब बस कुछ दिन बचें हैं। ऐसे में पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी घरों में तैयारियां शुरु हो गयी हैं। महिलाएं जहां विभिन्न तरह के पापड़ बनाने में जुट गयी हैं तो वहीं बच्चे सुंदर परिधानों व पिचकारियों को खरीदने की लिस्ट बना रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का बीड़ा उठाने वाले जलनिगम कर्मी इस उठा पटक में हैं, कि पर्व कैसे मनाया जाया।
विज्ञापन

जलनिगम के एक जेई ने बताया कि होली को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। बच्चे अभी से ऑनलाइन नई-नई पिचकारियां देख रहे हैं। वहीं विभिन्न प्लेटफार्मों पर नए-नए परिधान भी पसंद कर रहे हैं। घर पहुंचने पर उम्मीद भरी नजरों से उन्हें खरीदने की मांग करते हैं, लेकिन बच्चों को कैसे समझाएं कि उनके पापा की जेब अभी खाली है। बच्चों को बहाने बता कर टाल देते हैं। वहीं एक दूसरे जेई ने बताया कि वेतन न आने का सबसे ज्यादा दुख इस बात के लिए है, कि बच्चों का अरमान टूट जाएगा।जलनिगम के एक अधिकारी ने बताया कि जलनिगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान मिलने वाले कमीशन से किया जाता है। पहले जलनिगम को 12.50 प्रतिशत का कमीशन दिया जाता था, लेकिन अब इसमें कुछ कटौती कर दी गई है। वहीं कई कार्य टेंडर के माध्यम से कर दिए गए हैं, जिसके चलते काम पूरा न होने से भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान होने के बाद ही कमीशन मिलेगा और तभी वेतन भुगतान होगा।
विज्ञापन

जलनिगम विभाग के रिटायर हो चुके कर्मी भी पेंशन न मिलने से परेशान हैं और कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जलनिगम के रिटायर बाबू मुकुट बिहारी तिवारी, सहायक अभियंता एसपी मिश्रा, इकबाल हुसैन, रामकुमार तिवारी आदि ने बताया कि तीन महीने से पेंशन नहीं आई है। इस संबंध में जब जलनिगम कार्यालय पर जानकारी ली जाती है तो जल्द पेंशन का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन अब होली से पहले पेंशन आने की उम्मीद धूमिल हो रही है। कर्मचारियों का एक माह का वेतन आया था। सभी को दे दिया गया है। शेष बचा वेतन भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, एक्सईएन जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed