फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Intense erosion; 20 bighas of land swallowed by the Saryu.

Bahraich News: कटान तेज, 20 बीघा जमीन सरयू में समाई

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Intense erosion; 20 bighas of land swallowed by the Saryu.
मिहींपुरवा के संपतपुरवा में सरयू नदी की कटान में कट रही धान की फसल।
बहराइच/बिछिया। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद नदी की लहरों ने कटान तेज कर दिया है। मिहींपुरवा विकासखंड के संपतपुर, धर्मपुर रेतिया और रामपुर रेतिया गांवों के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। रविवार सुबह तक नदी की धारा करीब 20 बीघा कृषि भूमि को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


कटान की रफ्तार बढ़ने से आसपास के किसानों में दहशत है। किसानों का कहना है कि नदी लगातार खेतों को काट रही है, लेकिन अब तक कटान रोकने के लिए प्रभावी उपाय नहीं किए जा सके हैं। इससे किसानों को फसल और जमीन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि कटानरोधी कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। उधर, महसी विकासखंड क्षेत्र में भी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इससे बाढ़ की दुश्वारियां कम हुई हैं, लेकिन कई गांवों में जलभराव और कीचड़ की समस्या अभी बनी हुई है। लोगों को आवागमन के साथ ही रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों में बढ़े बुखार के मरीज

महसी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। महंत पुरवा,जोधेपुरवा, लोनियन पुरवा, मांझा, पूरे प्रसाद समेत बाढ़ प्रभावित कई गांवों में बुखार, वायरल फीवर, खांसी, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जलभराव के बाद जगह-जगह जमा पानी और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों को लगाया गया है। गांवों में स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण का कार्य कराया जा रहा है। अब तक पांच हजार से अधिक रोगियों का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed