फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Installments of 20 thousand farmers temporarily stopped

Bahraich News: अस्थायी रूप से रुकीं 20 हजार किसानों की किस्तें

Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Installments of 20 thousand farmers temporarily stopped
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 20 हजार से अधिक किसानों की किस्तें विवरण में पाई गई त्रुटियों के कारण अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के बाद ही योजना की किस्तें किसानों के खाते में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि ज्यादातर खातों में भूमि के पूर्व स्वामी का विवरण दर्ज न करना, पूर्व और वर्तमान स्वामी का एक साथ पंजीकरण, अथवा वरासत के अलावा अन्य कारणों से नामांतरण जैसी विसंगतियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


लगभग 17,325 मामलों में पूर्व भू-स्वामी का विवरण दर्ज नहीं मिला है। वहीं 2,515 मामलों में मृतक स्वामी का नाम पोर्टल से नहीं हटाया गया, जिससे दो खातों में भुगतान हो रहा था। इसके अतिरिक्त 2,510 मामलों में नामांतरण से जुड़ी अन्य त्रुटियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर ‘अपडेट मिसिंग इंफॉर्मेशन’ विकल्प के माध्यम से आवश्यक विवरण सही करें, ताकि पात्र किसानों को फिर से किस्त प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed